समस्तीपुर | श्रमिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए श्रम विभाग की ओर से 29 हजार श्रमिकों का निबंधन पूरा कर लिया गया है। वहीं बाकी 9 हजार श्रमिकों का निबंधन करने के लिए कार्य चल रहा है। बताया जाता है कि जिले भर में 38 हजार श्रमिकों का ऑनलाइन निबंधन करना है। श्रम विभाग की ओर से बिहार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड योजना के तहत श्रमिकों का निबंधन कर योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी द्वारा अलग-अलग प्रखंड के पंचायतों में शिविर लगाकर श्रमिकों का निबंधन कराने के लिए आवेदन भी लिया गया है। प्राथमिकता के आधार पर इन श्रमिकों का ऑनलाइन निबंधन कार्य चल रहा है। श्रम अधीक्षक कुमार प्रमोद नारायण सिंह ने बताया कि करीब 29 हजार श्रमिकों का निबंधन का काम पूरा कर लिया गया है।
BELOW POST CONTENT Adsश्रम विभाग ने 29 हजार श्रमिकों का किया निबंधन
Top Ads